वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से शुक्रवार को चीफ लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार तिवारी मिलने पहुंचे। नई दिल्ली से आए चीफ लेबर कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने आंदोलन के दसवें दिन मधुबन स्थित धरनास्थल पर कर्मचारियों से बातकर उनकी समस्या जानी।कर्मचारियों ने नियमितीकरण और जूनियर क्लर्क भर्ती रद्द करने की अपनी मांगे दोहराई और अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद कमिश्नर ने पांच प्रतिनिधियों को एलडी गेस्ट हाउस में मिलने बुलाया। दोपहर के वक्त धनंजय सिंह, राकेश सिंह, अनुराग सिंह और ज्योति देवी सहित पांच कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल एलडी गेस्ट हाउस पहुंचा और वहां और लेबर अधिकारियों से लंबी बातचीत हुई। यह भी पढ़ें- धरनारत कर्मचारियों से मिलने पहुंचे चीफ लेबर कमिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.