बीएचयू और वीसीए हेल्थकेयर करेंगे साझा अनुसंधान
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लैब-उद्योग साझेदारी की दिशा में बीएचयू की तरफ से एक और कदम बढ़ाया गया है। हर्बल एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए बीएचयू ने वीसीए हेल्थकेयर के बीच समझौता किया है। दोनों संस्थान हर्बल फॉर्मुलेशनों, पादप-आधारित स्वास्थ्य उत्पादों के वैज्ञानिक मूल्यांकन और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। समझौते के अंतर्गत होने वाले अनुसंधान कार्यों को प्राणी विज्ञान विभाग के प्रो. राघव कुमार मिश्र की देखरेख मे संचालित किया जाएगा। उनकी प्रयोगशाला का उपयोग करते हुए विभिन्न हर्बल उत्पादों एवं फॉर्मुलेशनों का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक उत्पाद संबंधी तकनीकी जानकारी भी प्रदान करेगी। आपसी सहमति के आधार पर कंपनी शोध कार्यों के लिए आवश्यक अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.