वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी। बीएचयू और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृत आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने शुक्रवार को श्रावणी उपाकर्म कर प्राचीन ऋषि परंपरा का निर्वहन किया। गंगा स्नान और नया यज्ञोपवीत धारण करने के बाद रक्षासूत्र भी बांधा गया। बीएचयू में महामना मालवीय के काल से चली आ रही अविरल परंपरा का निर्वहन करते हुए आचार्यों ने तुलसी घाट और मालवीय भवन में वैदिक अनुष्ठान निष्पादित किए गए। प्रातःकाल तुलसी घाट पर मंत्रोच्चार के बीच श्रावणी उपाकर्म के प्रारंभिक चरण पूरे हुए। आचार्यों, शोधार्थियों और छात्रों ने हेमाद्रि संकल्प, दशविधि स्नान, पंचगव्य प्राशन और स्नानांग तर्पण आदि किए। इसके बाद मालवीय भवन में ऋषि पूजन, उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत पूजन की विधि पूर्ण की गई। इस अवसर पर महामना का पूजन कर उन्हें भी यज्ञोपवीत भेट किया गया। कार्यक...