वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी। बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से एम्फीथिएटर मैदान में आयोजित इंटर-फैकल्टी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में कला संकाय ने अपने शानदार खेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की। सामाजिक विज्ञान संकाय उप-विजेता रहा। महिला महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। बुधवार को पहला सेमी फाइनल कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच में खेला गया, जिसमें कला संकाय ने सीधे सीटों में 2-0 (25-11, 25-08: से विजय प्राप्त की। पूजा सिंह और रिचा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दूसरा दूसरा सेमीफाइनल सोशल साइंस और महिला महाविद्यालय के बीच में खेला गया जिसमें सोशल साइंस ने 25-15, 25-19 से सीधे सेटों में विजय प्राप्त की। यह भी पढ़ें- फ्रेशर कप के सेमीफाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ...