वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 42 साल बाद चिकित्सा अधीक्षक की स्थायी नियुक्ति हुई है। इस पद पर अस्पताल के ही सर्जरी विभाग के प्रो.पुनीत को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के पद पर ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रो. अजीत सिंह नियुक्त मिली है। दोनों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की सोमवार को हुई बैठक में उक्त नामों की घोषणा की गई। अस्पताल के एमएस और ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के चयन के लिए 8 जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। एमएस के लिए 14 वरिष्ठ चिकित्सकों ने आवेदन किए थे वहीं ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के लिए नौ डॉक्टरों ने दावेदारी की थी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित नामों का लिफाफा कार्यकारी परिषद की मंजूरी...