वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में उपचार कराने आई महिला का पर्स और मोबाइल छीनते समय एक व्यक्ति को तीमारदारों ने पकड़ लिया। तीमारदारों ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई की। बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तीमारदारों से उस व्यक्ति को छुड़वाया और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया है। इस घटना का वीडियो भी गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लंका थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस को इस घटना की शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.