वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार को चार दलाल पकड़े गए हैं। इनमें बीएचयू का एक छात्र भी है। वह अपने हेल्थ कार्ड पर दूसरे मरीजों से पैसा लेकर इलाज कराता था। छात्र समेत सभी दलाल पैसा लेकर डॉक्टर के यहां नंबर भी लगाते थे। बीएचयू अस्पताल के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने इन दलालों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के आए एक मरीज के पास हेल्थ कार्ड मिला। सुरक्षा गार्ड ने उससे हेल्थ कार्ड के बारे में जानकारी मांगी लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। तब इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसने छित्तूपुर के एक युवक का नाम बताया। युवक से जब टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने हेल्थ कार्ड दूसरे मरीजो...