वाराणसी, सितम्बर 18 -- वाराणसी। बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित अंतर-संकाय हैण्डबॉल टूर्नामेंट (पुरुष) में गुरुवार को पुरुष वर्ग में कला संकाय ने वाणिज्य संकाय को 14-8 से हराया। विजेता टीम के रोहन सोनकर ने 05 गोल किए। दूसरे मैच में कृषि विज्ञान को कला संकाय ने 18-11 से हराया। कला संकाय की तरफ से नरेश ने 05 गोल किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. एके नेमा, आयोजन सचिव डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, सचिव डॉ. दीपक डोगरा, सचिव डॉ. कविता वर्मा, उप-निदेशक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खालको, सहायक निदेशक डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...