वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के संधान के लिए बीएचयू ने एक बड़ी पहल की है। एआई आधारित रिसर्च और युवा वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन के लिए बीएचयू ने वरिष्ठ प्रोफेसरों के साथ 'भारत टास्क फोर्स' का गठन किया गया। नई दिल्ली में हुई एआई समिट में अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की टॉप-3 एआई सुपर पावर्स में शामिल करने की दिशा में काम करने की बात कही थी। भारत टास्क फोर्स इसी दिशा में काम करेगी। इस टास्क फोर्स को 'बीएचयू होलिस्टिक एआई ड्रिवेन रिसर्च फॉर एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी ऐंड हेल्थ टास्क फोर्स' या 'भारत टीएफ' के नाम से भी जाना जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने भारत टीएफ में विभिन्न संकायों और आईआईटी बीएचयू के 13 वरिष्ठ आचार्यों और वैज्ञानिकों को शामिल किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.