वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। बीएचयू के बाल गंगाधर तिलक छात्रावास में एमएससी कृषि के छात्र के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में में एबीवीपी ने गुरुवार को कृषि संकाय पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बीएचयू के गंगाधर तिलक हॉस्टल में छात्रों का हंगामा छात्र का आरोप एम.एससी. एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्रावास अंतःवासी कुमार सौरभ ने छात्रावास वार्डन पर अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना एवं अमानवीय रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एवीबीपी ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।‌ छात्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छात्रावास में मेस का नियमित संचालन नहीं हो रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता खराब होने के कारण छात्रों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण छात्र दिनांक 19 मई 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे अपने...