बीएचयू: सीट अपग्रेड के बाद फीस का विकल्प गायब, अभ्यर्थी तनाव में
वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। बीएचयू में सीयूईटी पीजी के अभ्यर्थी सीट आवंटन में नाम आने और सफलतापूर्वक सीट लॉक करने के बाद भी तनाव में हैं। कारण, बीएचयू के एडमिशन पोर्टल पर एक अलग तरह की दिक्कत पेश आ रही है। सीट अपग्रेडेशन के बाद अभ्यर्थियों को पोर्टल पर फीस का विकल्प नहीं दिख रहा है। प्रवेश समिति की हेल्प डेस्क को ऐसी 20 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। सीयूईटी पीजी प्रवेश प्रक्रिया में बीएचयू में दूसरे चरण का सीट आवंटन पूरा हो चुका है। अभ्यर्थी मुख्य परिसर के साथ ही संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए सीटें लॉक करा चुके हैं। अब उन्हें काउंसिलिंग की प्रतीक्षा है। इस बीच सीट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया भी चल रही है। संबंधित पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त रह जाने पर संबद्ध कॉलेजों की सीट लॉक कर चुके अभ्यर्थियों को मुख्य परिसर या अन्य कॉलेजों में भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.