वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के डालमिया छात्रावास में बुधवार को छात्रों को परोसी गई सब्जी में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। जिन छात्रों ने भोजन कर लिया था वे अस्पताल भागे। यह खबर तेजी से विद्यार्थियों के बीच फैली। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा छात्रावास में हो गया।

छात्रों की प्रतिक्रिया छात्रों की जुटान की खबर पर प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और हॉस्टल के एडमिन वार्डन प्रो.राजीव बाटला, प्रो.राघव मिश्र एवं डॉ.महावीर पनवर मौक पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। कुछ छात्रों ने अस्पताल पहुंचकर प्रारंभिक जांच भी कराई। जांच में सभी सामान्य मिले। छात्रों ने छात्रावास के प्रशासनिक वार्डन को संबोधित प्रार्थना पत्र भी सौंपा। छात्रों का आरोप है कि वेज और नॉनवेज एक ही तेल में पकाए जाते हैं...