प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन में बॉयज हाईस्कूल को उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्कूल डेलिगेशन के खिताब से सम्मानित किया गया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके शोध, प्रभावी अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता, नेतृत्व एवं कूटनीतिक कौशल के आधार पर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सोनू सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...