प्रयागराज, अप्रैल 29 -- ब्वॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज (बीएचएस) के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डेविड एंड्रयू ल्यूक के खिलाफ करीब 10 करोड़ रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के गृह (गोपन) अनुभाग के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) लखनऊ में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिश एडगर दान ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ गबन की शिकायत की थी। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने पाया कि वर्ष 2014 से 2021 के बीच विद्यालय की फीस और अन्य मदों की बड़ी धनराशि कथित तौर पर कथित निर्माण कंपनियां कृष्णा इंटरप्राइजेज, त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन और रंजन इंटरप्राइजेज के नाम पर ट्रांसफर की गई। आरोप है कि सोसायटी की प्रबंधन समिति की मंजूरी के बिना भुगतान किया गया। जांच अधिकारियों की तहरीर के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.