बीएचएसएल सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट 23 जून से
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- बीएचएसएल सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 जून से स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में गोला, मोहम्मदी, पलिया, बरखेड़ा और ककरही की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा जबकि 27 जून को फाइनल मुकाबला होगा। आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक टीम अपने 15 सदस्यीय दल में से एक अंपायर की व्यवस्था करेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 23 जून को गोला बनाम मोहम्मदी, पलिया बनाम ककरही और मोहम्मदी बनाम बरखेड़ा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.