लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल में मां दुर्गा की चैत्र नवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख ओपी चौहान ने पत्नी सावी चौहान के साथ विधवत पूजा अर्चना सम्पन्न की। पंडित रामेंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूजन के उपरांत पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...