लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आई डॉ आयुशी चीनी मिल के डॉक्टर मयंक गुप्ता व टीम ने मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कर दवाए वितरित की। नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन युनिट हेड ओपी चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीतापुर आंख अस्पताल से आए डॉक्टर आयुशी सहित डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। जिसमें क्षेत्रीय किसानो, महिलाओं व कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का भी शिविर में जांच किया गया। नेत्र चिकित्सा शिविर में लगभग 213 किसानों व चीनी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिलाओं ने अपने नेत्र परीक्षण करवाये। सीतापुर से डाक्टरो की टीम ने 8 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के ...