झांसी, मार्च 20 -- बबीना थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने भेल टाउनशिप में बीएचईएल के मैनेजर के सूने घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के 25 लाख के जेवरात समेत नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मुरैना (मध्य प्रदेश) व हाल भेल टाउनशिप के सेक्टर-4 स्थित क्र्वाटर नंबर 30 में निवासी हरीश बंसल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में मैनेजर हैं। बीते बुधवार को वह अपने परिवार के साथ शिवपुरी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी बीच चोर ताले ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। फिर उन्होंने इतमिनान से पूरा मकान खंगाल डाला। उन्होंने अलमारी-सूटकेस के लॉक तोड़े। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत समेत हजारों की नगदी समेटकर चंपत हो गए। जब प...