हरिद्वार, जनवरी 7 -- बीएचईएल के हिप मेन प्लांट के भीतर गुलदार की दस्तक से भेल कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार देर रात नाइट शिफ्ट के दौरान फैक्ट्री में एनटीएस के पास टर्बाइन जॉब पर गुलदार भेल कर्मियों को बैठा नजर आया। काफी देर तक गुलदार टर्बाइन जॉब पर बैठ कर आराम करता रहा। फैक्ट्री के भीतर गुलदार के विचरण से भेल कर्मियों पर जान माल का खतरा बन गया है। मौके पर मौजूद भेल कर्मियों ने गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर यूनियन के संरक्षक राम कुमार ने बताया कि पूर्व में कई दफा बीएचईएल के भीतर गुलदार कर्मियों को विचरण करता नजर आ चुका है। कहा कि गुलदार को फैक्ट्री के भीतर घुसने से रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं होनी चाहिए। वहीं राजाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.