हरिद्वार, अक्टूबर 3 -- बीएचईएल हरिद्वार में श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की के विभिन्न संगठनों के करीब 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के उप सचिव गोविंद राम, उप श्रम आयुक्त उमेश चंद राय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदित शाह, सहायक कल्याण आयुक्त धर्मेंद्र कुमार, वीवीजीएनएलआई के एसोसिएट फेलो डॉ. ओटोजित, निदेशक (खान सुरक्षा) वेनकाना बनोथु और बीएचईएल की महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों और ...