हरिद्वार, मई 27 -- बीएचईएल हरिद्वार में नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए मानव संसाधन विकास केंद्र की ओर से 'मॉड्यूल-एएमटू (ओरिएंटेशन)' प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया। एक वर्ष तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 61 आर्टिजन प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक मानव संसाधन संतोष कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आर्टिजन प्रशिक्षुओं की भर्ती कंपनी के दीर्घकालिक व्यावसायिक लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की भूमिका, संस्थान की कार्य संस्कृति और प्रशिक्षुओं की जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन पूनम तिग्गा ने कहा कि बड़ी संख्या में आर्टिजनों की भर्ती बीएचईएल की प्रगति और विकास क...