झांसी, अगस्त 29 -- झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हॉकी के महान खिलाड़ी एवं 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बीएचईएल झांसी महाप्रबंधक बी. के. मांझी ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के लिए दिए गए योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण तथा बीएचईएल कर्मी उपस्थित थे। बीएचईएल झाँसी में खेल सप्ताह के दौरान कर्मचारियों के बीच खेल भावना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 23 से 29 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम खेल है: कुलपति क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आय...