बीएचईएल में कॉपर बार काट कर चोरी के प्रयास का आरोप, पुलिस और सीआईएसएफ से भिड़े कर्मचारी
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- बीएचईएल के हिप प्लांट में 660 मेगावाट जनरेटर की पुरानी कॉपर बार काटकर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ ने निगरानी के दौरान एक बीएचईएल कर्मचारी को कटिंग उपकरणों से भरे बैग के साथ पकड़ा। उसका साथी कॉन्ट्रैक्ट लेबर मौके से फरार हो गया। आरोपी को कोतवाली ले जाने का कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने विरोध किया। पुलिस के अनुसार, सीआईएसएफ यूनिट के एसआई सचिन कुमार ने तहरीर में बताया कि 29 अगस्त को हिप प्लांट के ब्लॉक-1 में पुरानी कॉपर बार के कुछ टुकड़े गायब मिले थे। जांच में कॉपर बार पर कटिंग और घसीटने के निशान मिले। इसके बाद सीआईएसएफ ने निगरानी शुरू की। रात में दो संदिग्ध पंप हाउस के रास्ते ब्लॉक-1 की ओर जाते दिखाई दिए। पूछताछ में एक ने अपना नाम रेजिन चौहान बताते हुए खुद को बीएचईएल का स्थायी कर्मचारी बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.