बीएचईएल प्लांट के तालाब में गिरा गुलदार
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। बीएचईएल प्लांट परिसर में बने तालाब में शनिवार सुबह गुलदार अचानक गिर गया। इस दौरान गुलदार तालाब में फंस गया। बड़ी देर तक गुलदार तालाब के पास बने पाइप के सहारे लटका रहा। गुलदार बाहर निकलने की लगातार कोशिश करता दिखाई दिया। तालाब में गुलदार गिरने के बाद भेल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी। टीम के पहुंचने से पहले ही गुलदार तालाब से बाहर निकलने में सफल हो गया। इसके बाद गुलदार ने जंगल की तरफ दौड़ लगा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.