वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। बीएचईएल वाराणसी और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल साकेत, नई दिल्ली के सहयोग से रविवार को तरना स्थित परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विवेका कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। हृदय एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ.राहुल चंदोला और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.अतुल कुमार ने परामर्श दिया। 100 से अधिक बीएचईएल अधिकारियों, कर्मचारियों की जांच की गई। बीएचईएल के जीएम विवेक गुप्ता, क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अभिनय मद्धेशिया, शोभन कुमार मलाना ने डॉक्टरों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...