हरिद्वार, मई 16 -- बीएचईएल प्लांट परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चहलकदमी करते हुए एक गुलदार अचानक परिसर में बने तालाब में गिर गया। पानी में फंसे गुलदार को देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई। काफी देर तक गुलदार तालाब के किनारे लगे पाइप के सहारे लटका रहा। गनीमत रही कि कुछ देर बाद वह खुद ही बाहर निकलने में सफल हो गया। तालाब से निकलते ही गुलदार ने जंगल की ओर दौड़ लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुलदार तालाब के किनारे लगे पाइप के सहारे काफी देर तक बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- बीएचईएल प्लांट के तालाब में गिरा गुलदार हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही गुलदार तालाब से बाहर निकलने में सफल हो गया था। राहत की बात यह रही ...