बीएचईएल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 820.94 करोड़ रुपये रहा है। बीएचईएल ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 374.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बीएचईएल ने बताया कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसकी कुल आय 24 प्रतिशत बढ़कर 9,553.01 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,686.11 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- 120% उछला इस कंपनी का मुनाफा, Rs.463 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर; आपका है दांव? यह भी पढ़ें- Q2 में 135% बढ़ा कंपनी का मुनाफा.17% ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.