बोकारो, सितम्बर 8 -- बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की कार्यकारिणी की बैठक के बाद सेल कॉरपोरेट और बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई। संघ ने बीएसएल में कार्यरत करीब 7200 गैर कार्यपालक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के वर्षों से लंबित रहने का आरोप लगाया है।

आंदोलन के चरण महासचिव हरिओम ने कहा कि सेल कॉरपोरेट कार्यालय से जुड़े 45 से अधिक और बीएसएल स्तर के 20 से अधिक मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। मांग पत्र और शिकायत देने के बावजूद प्रबंधन की ओर से समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक संबंधों को कमजोर किया गया है तथा कर्मचारियों के खिलाफ स्थानांतरण, निलंबन, वेतनवृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख मांगें संघ के अनुसार आंदोलन के पहले ...