पटना, दिसम्बर 4 -- बिहार पशु विज्ञान विवि (बीएएसयू) के तहत बिहार वेटरिनरी कॉलेज, पटना में स्कूल ऑफ पैरावेटरिनरी साइंसेज की ओर से आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन (सीसीएआई) प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की नई बैच गुरुवार से शुरू हो गई। इस तीन माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 जिलों से आए 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिया है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य राज्य के पशुपालकों को उन्नत नस्ल सुधार और प्रजनन संबंधी सेवाओं के लिए कुशल कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन तैयार करना है। पाठ्यक्रम में एक माह का सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण बिहार वेटरिनरी कॉलेज में तथा दो माह का क्षेत्रीय प्रशिक्षण बिहार सरकार के प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सालयों में कराया जाएगा। शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता डीन डॉ. जेके प्रसाद ने की। मौके पर प्रो.अजीत कुमार, पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ.डी सेन गुप्ता, स्कूल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.