हापुड़, मई 8 -- सीसीएसयू की वार्षिक, प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं जारी हैं। गुरूवार को यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में दो पालियों में 837 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। जबकि 49 परीक्षार्थी पेपर में गैरहाजिर रहे। वहीं, परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने बीएएलएलबी के चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। सीसीएसयू ने वार्षिक एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इनमें रोजाना परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। गुरूवार को महाविद्यालय की दो पालियों में 837 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षाएं पूर्णतह सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते ने बीएएलएलबी के चार छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। जिन पर विवि के नियमों के तहत कार्रवाई हुई। महाविद्यालय के प्राचार्...