बीएएमएस छात्र का शव दो दिन बाद गांव पहुंचा, कोहराम
देवरिया, मई 9 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पूर्व चारधाम से अलीगढ़ मार्ग से होकर बाइक से एक ही साथ लौट रहे बीएएमएस के दो छात्रों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में देवरिया जिले के अजीत सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे छात्र का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को अजीत का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव निवासी अजीत सिंह (24) और बाघौचघाट थाना क्षेत्र के राहुल सिंह (25) दोनों मित्र थे। दोनों आगरा स्थित नैमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस के छात्र थे। यह भी पढ़ें- परीक्षा देने जौनपुर जा रहे डीफार्मा के छात्र की सड़क हादसे में मौत राहुल अपनी बाइक से अजीत को लेकर चारधाम यात्रा पर गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.