जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के वर्ष 2026-27 के संगठनात्मक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 30 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बीएआई मुख्यालय के अध्यक्ष पद पर डॉ. धर्मेश अवस्थी (कानपुर साउथ) निर्वाचित हुए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष में कौशल कुमार सिंह (जमशेदपुर) को पूर्व क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रवींद्र त्यागी (गाजियाबाद) को उत्तर क्षेत्र, वी सत्य मूर्ति (वारंगल) को दक्षिण-1, आर प्रकाश (कांचीपुरम) को दक्षिण-2 तथा महेश एम. मुद्दा (मुंबई) को पश्चिम क्षेत्र का उपाध्यक्ष चुना गया है। संगठन के मानद महासचिव पद पर अनिरुद्ध वी. नखावा (मुंबई) और मानद कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भाटिया (मुंबई) निर्वाचित हुए हैं। राज्य अध्यक्षों और समन्वयकों मे...