बोकारो, मार्च 30 -- बेरमो। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत कारो खुली खदान के न्यू पैच में कार्यरत डीसीसीपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी ने दो माह में चार लाख टन कोयला उत्पादन किया। इस दौरान प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एसके झा, परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंहा, प्रबंधक चिंतामनी मांझी व आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य पहुंचे। प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक ने कहा कि कारो आउटसोर्सिंग न्यू पैच में आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली अच्छी है। शुरूआत में कई अड़चनें पार करते हुए दो माह में चार लाख टन कोयला का उत्पादन किया। उम्मीद है कि अपनी बेहतर कार्यशैली से कंपनी आगामी वर्ष 2026-27 में लगभग 30 लाख टन तक कोयला उत्पादन करेगी। महाप्रबंधक एवं परियोजना पदाधिकारी ने आउटसोर्सिंग कंपनी के सुपरवाइजर और बेहतर काम करने वाले कामगारों को उपहार देकर सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.