बीएंडके के पूर्व जीएम इसीएल में बने डीटी
बोकारो, जुलाई 29 -- बेरमो। सीसीएल बीएंडके एरिया के पूर्व महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कोल इंडिया की आनुषंगिक इकाई इसीएल के नये निदेशक तकनीकी (डीटी) का पदभार ग्रहण किया है। मालूम हो कि विगत 14 दिसंबर 2024 को कुमार ने सीसीएल बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। करीब 11 माह तक यहां पदस्थापित रहने के बाद उन्हें सीसीएल मगध-संघमित्रा का महाप्रबंधक बनाया गया था। इसी बीच उनका चयन इसीएल में डीटी पर हो गया। कुमार इसके पहले बीसीसीएल में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बेरमो कोयलांचल में बीएंडके एरिया के महाप्रबंधक से पहले यहां कथारा एरिया अंतर्गत स्वांग-गोविंदपुर परियोजना में वह वर्ष 2011-12 में मैनेजर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.