बीई-बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने बीई-बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने स्टेट मेरिट लिस्ट तैयार की है, जिसके आधार पर प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जानी है। इस मेरिट लिस्ट के प्रकाशन के बाद बोर्ड को कई अभ्यर्थियों से अपनी श्रेणी, लिंग, टीएफडब्ल्यू-पीटीजी स्टेटस और अन्य संबंधित विवरणों में सुधार के लिए अनुरोध प्राप्त हुए थे। इन अनुरोधों पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं सुधार अनुरोधों पर विचार किया जाएगा जो पूर्व में जारी विज्ञापन की कंडिका 4 के प्रावधानों के अनुरूप होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.