पटना, मार्च 16 -- बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के लिए अभ्यर्थियों ने मांगें तेज कर दी हैं। छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को गांधी मैदान में बैठक की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों की ओर से तीन प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। पहली मांग बिहार एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) के आयोजन, दूसरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 180 अंकों की वस्तुनिष्ठ (ओएमआर) लिखित परीक्षा और 20 अंकों के साक्षात्कार की प्रणाली लागू करना है और तीसरी मांग आयु सीमा में संशोधन को लेकर है। अभ्यर्थी न्यूनतम आयु सीमा मौजूदा प्रस्तावित 23 के स्थान पर 22 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 45 से बढ़ाकर 55 वर्ष करने की मांग की है। बैठक में अनिल कुमार मौर्या, विजय आरव, अनिल कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, आशीष कुमार सिंह, रवि कुम...