बक्सर, मार्च 6 -- युवा के लिए ----- बोले डीईओ विभागीय नियमानुसार ऑनलाइन उपस्थिति सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बनानी है जिले के शिक्षकों की जो भी समस्या है, उनसे बीईओ कार्यालय में आवेदन लिया जाए बक्सर, हमारे संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगातार स्कूलों को निरीक्षण किया जाए। जो भी शिक्षक ससमय विद्यालय नहीं आते है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उक्त बातें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीईओ संदीप रंजन ने कहीं। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जाए। इस दौरान मूलभूत सुविधाओं को देखा जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि बच्चों का क्लास चल रहा है या नहीं। शिक्षक किस विषय का कौन का पाठ पढ़ा रहे है। वह पाठ बच्चों को समक्ष में आ रहा है या नहीं। शिक्षा का केवल कोरम पूरा नहीं किया जाना चाहिए। ब...