सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। जर्जर भवनों को समय से ध्वस्ती कराया जाए। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी इस आशय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि उनके क्षेत्र में चिन्हित भवनों के अतिरिक्त कोई भी जर्जर भवन नही है। साथ ही सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रत्येक सप्ताह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को निरीक्षण अवश्य करें। ये निर्देश डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सम्पन्न कराये जायें और शैक्षणिक लक्ष्यों को समय से प्राप्त किया जाए। डीएम ने शैक्षणिक लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अकादमिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में सहरानीय कार्य करने पर विकास खण्ड गोंदलामऊ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.