आजमगढ़, अप्रैल 7 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। बीईओ कुलदीप नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राए रैली में शामिल रहे। क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली बीआरसी केंद्र पर समाप्त हुई।जागरूकता रैली के दौरान छात्र प्रेरित करने वाले नारे बोल रहे थे। आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली ब्लाक परिषर से होते हुए महादेव नगर, मछली शहर, जानकीपुरम, गुरु गोविंद सिंह नगर आदि स्थानो होते हुए बीआरसी परिषर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया कि सरकार की बच्चो के लिए सरकारी स्कूलो में चलाई जा रही योजनाओ के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान रैली में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.