कौशाम्बी, फरवरी 24 -- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हैंडपंप एवं टंकी का दूषित पानी पी रहे थे, बच्चों के स्वास्थ से जुडी इस जटिल समस्या को आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिंदुस्तान' ने 24 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। मंगलवार को इसका बड़ा असर देखने को मिला। जनपद के लगभग 1039 विद्यालयों में से अधिकांश स्कूलों में पानी की टंकियां होने के बावजूद उनकी नियमित सफाई नहीं हो रही थी। कई विद्यालयों में छात्र हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर थे, जिसे डॉक्टरों एवं आरओ टेक्निशियन ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दूषित पानी पीने से बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, डायरिया, हैजा और पीलिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वहीं जल गुणवत्ता विशेषज्ञ अश्विनी कुमार गुप्ता के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.