बरेली, मई 1 -- शीशगढ़, संवाददाता।बीईओ मुकेश भारती ने स्कूल का छज्जा गिरने से तीन छात्राओं के घायल होने की घटना के बाद शीशगढ़ के मिशन एकेडमी एवं अजीज फातिमा एकेडमी स्कूलों का निरीक्षण किया।मंगलवार को दर्जी चौक में किराए की बिल्डिंग में चल रहे मिशन एकेडमी में छज्जा गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गई थीं। परिजनों ने छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया था। निरीक्षण के दौरान मिशन एकेडमी के संचालक अशद बीईओ को मान्यता के दस्तावेज नहीं दिखा सकते। अशद ने बिल्डिंग में कोचिंग पढ़ाने का दावा किया। बीईओ ने अजीज फातिमा एकेडमी का भी निरीक्षण किया। मिशन एकेडमी के संचालक ने बताया कि मान्यता के लिए विभाग में आवेदन किया गया है। यह भी पढ़ें- म्योरपुर के 18 मान्यता विहीन स्कूलों को नोटिस शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है बिना मान्यता प्राप्त किए किसी...