बीईओ ने शिक्षामित्र के पति पर कराई एफआईआर
बलिया, मई 23 -- बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के बीईओ माधवेंद्र कुमार पांडेय ने महिला शिक्षामित्र के पति पर दुर्व्यहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। खंड शिक्षाधिकारी ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया है कि 21 मई की दोपहर तहसील सभागार में मौजूद था जहां पर जनगणना की ड्यूटी का वितरण हो रहा था। इसी बीच प्रावि बहेरी में कार्यरत बहरी ईदगाह निवासी शिक्षामित्र वसुंधरा राय अपने पति मिंकू राय के साथ तहसील सभागार में पहुंची और ड्यूटी कटवाने का दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद मिंकू मेरा हाथ पकड़कर जबरिया बाहर खींचते हुए दुर्व्यहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाला। बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने मिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.