लखनऊ, सितम्बर 18 -- खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने बीच सत्र में हुए तबादलों का विरोध किया है। बीते 14 सितंबर को 118 बीईओ के स्थानांतरण किए गए हैं। ऐसे में अब उन्होंने स्थानांतरण आदेश में संशोधन कर विकल्प के आधार पर मनचाहे जिले में स्थानांतरण का अवसर दिए जाने की मांग की है।खंड शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार शुक्ल की ओर से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को पत्र लिखकर बीईओ से विकल्प लेकर स्थानांतरण आदेश को संशोधित कए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिलों में बीईओ के खाली पदों पर ऑनलाइन माध्यम से विकल्प लेकर भी स्थानांतरण किया जा सकता था, लेकिन मनमाने ढंग से यह कार्य किया गया। तमाम बीईओ को दूर-दराज के जिलों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनके जिलों के आसपास के जिलों में बीईओ के पद रिक्त हैं...