बिहारशरीफ, मार्च 25 -- बीईओ ने बाल सांसद के प्रधानमंत्री से मिल ली जानकारी चेरों स्कूल का किया निरीक्षण, दिए कई अहम सुझाव फोटो : चेरों स्कूल : सरमेरा प्रखंड के चेरों मध्य विद्यालय का बुधवार को औचक निरीक्षण करते प्रभारी बीईओ नवीन कुमार सिंह व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय का बुधवार को प्रभारी बीईओ सह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। बाल सांसद के प्रधानमंत्री व प्रधानाध्यापक नकी हसन अय्यूबी से मिलकर कई जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्कूल की साफ सफाई के साथ ही बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए। हर हाल में समय पर स्कूल खुलना चाहिए। ताकि बच्चों को इंतजार न करना पड़े। गांवों में जाकर सभी अभि...