वाराणसी, फरवरी 19 -- चौबेपुर (वाराणसी)। प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती का बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित लगभग 140 बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में बनी तहरी को ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरेश राम, डॉ. सुमन कुमारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...