बीईओ ने बच्चों को नवोदय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी को बांटी पुस्तकें
बरेली, मई 19 -- मीरगंज, संवाददाता। गांवों के होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए सोमवार को बीआरसी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्री प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित कीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है बच्चों को संसाधन उपलब्ध कराकर नवोदय जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। शिक्षकों ने बच्चों को चिह्नित कर उन्हें परीक्षा के पैटर्न के बारे में जागरूक किया। शिक्षकों ने विद्यालय स्तर पर अतिरिक्त समय देकर बच्चों को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.