कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह ने गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय सिराथू द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। निरीक्षक के दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बच्चों से साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वाद खुद चखा तथा संतोष व्यक्त किया। इसके बाद रसोई घर का भी निरीक्षण किया और रसोइयों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा बच्चों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन ही उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल ज...