बस्ती, अप्रैल 28 -- हर्रैया। खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद के नेतृत्व में मंगलवार को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना मान्यता संचालित सनशाइन ग्लोबल एकेडमी, पिपराकाजी को बंद कराया गया और नोटिस भी जारी किया गया। बीईओ ने कहा कि बंद किए गए विद्यालय के बच्चे निकटतम परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश लें। इसके लिए निकटवर्ती परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ ने चेतावनी दी कि यदि बंद कराए गए विद्यालय भविष्य में दोबारा संचालित पाए गए तो संचालक के खिलाफ एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय संचालक की होगी। उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.