अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- मुकेश सक्टा, लमगड़ा। बीईओ प्रेमा बिष्ट ने अटल उत्कृष्ट जीआईसी लमगड़ा में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। प्रधानाचार्य को विद्यालय में कम्पार्टमेंट की कक्षाए सुचारू करने के निर्देश दिए। छुट्टी के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के लिए अभिभावकों के वार्त करने को कहा। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। वहीं, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी ने भी कम्पार्टमेंट कक्षाओं के संचालन पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...