बीईओ ने दिया वेतन व पदोन्नति का आश्वासन
मधुबनी, जून 10 -- लदनियां,निज संवाददाता। नियोजित शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई के संयोजक प्रकाश कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसएसए मद से मिलने वाले वेतन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात कालबद्घ प्रोन्नति में हो रहे विलम्ब पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमितेश कुमार से मिलकर वेतन व प्रोन्नति संबंधी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बीईओ ने आश्वासन दिया कि गर्मी छुटी से पहले औपबंधिक सूची तैयार कर ली जाएगी। कहा कि शिक्षक भी रोज आकर इस कार्य में सहयोग करें ताकि कार्य तेजी से संपन्न कराया जा सके। शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि 12 जून से रोज कार्यालय आकर इस कार्य को निष्पादित करने में मदद करेंगे। अभी तक जो अपने कागजात जमा नहीं किए हैं, कल तक जमा कर देंगे। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.